फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नामकरण संस्कार दौरान हुई युवक अंशु यादव के सीने में गोली लगने से मौत हो गयी थी, शनिवार को पुलिस नें अंशु के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसके सीने में 31छर्रे धसे मिले| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|
थाना कमालगंज के ग्राम पंचायत नथुआपुर के मजरा उमराव नगला नामकरण संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग में गांव के ही 20 वर्षीय अंशू यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई सुधीर यादव ने ग्राम नथुआपुर के प्रधान कश्मीर सिंह यादव के नाती गोलू यादव व उसके साथी विकास यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह यादव व चार अन्य को हिरासत में लेकर लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद कर ली है। शनिवार को डा. गौरव यादव व डा. प्रवीन कुमार के पैनल के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक अंशु यादव के सीने में 31 छर्रे मिले। मौत का कारण जिगर व फेफड़े फटने से रक्तस्राव होना बताया गया। थानाध्यक्ष राजीव सिंह नें बताया की अभी किसी को भी हिरासत में नही लिया है| जाँच की जा रही है | अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया की दो नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी|



