फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते 2 फरवरी की शाम ग्रामीण के साथ दबंगो ने पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया गया था| गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गयी| शव घर आने पर उसका अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुडिया भेडा निवासी सुनीता पत्नी उदयवीर सिंह ने गांव के ही नक्षत्र पाल पुत्र राजेश्वर,बीपी पुत्र आसाराम, दलवीर पुत्र आसाराम, अर्चित पुत्र दाताराम के खिलाफ पति उदयवीर के साथ लाठी-डंडो से पीटकर जख्मी करने का मुकदमा कराया था| बीते दिन उसकी सैफई में मौत हो गयी थी| सोमबार को परिजन शव लेकर गाँव पंहुचे तो कोहराम मच गया|
जिसके बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने पांचाल घाट गये| उनके साथ में थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे| थानाध्यक्ष ने जेएनआई को बताया कि पुलिस ने उनके कई ठिकानों मसेनी, गौटिया, माधौपुर व गाँव में भी दबिश दी| लेकिन आरोप हाथ नही लगे| जल्द उनकी गिरफ्तारी की जायेगी|
फालोअप: पुलिस सुरक्षा में हुआ शव का अंतिम संस्कार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


