फालोअप: पुलिस को हजम नही हो रही वृद्धा की हत्या की कहानी

0
123

UPP1234फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तूनगला निवासी 62 वर्षीय अनारकली पत्नी सूबेदार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है| लेकिन पुलिस को वृद्धा की हत्या की कहानी हजम नही हो रही है|

[adrotate banner="3"]

मृतका के पुत्र भगवान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम सुभानपुर निवासी बागवान दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| वृद्धा की गलारेतकर हत्या की गयी थी| बीते रविवार को उसका शव कमाल खां के मिठ्ठू के बाग़ में बरामद हुआ था| परिजनों का कहना है कि अनार कली के कुछ जेबर गायब थे जिसके लिये उसकी हत्या की गयी| लेकिन पुलिस को दी गयी तहरीर में उसके पुत्र भगवान सिंह ने लूट की घटना का कोई जिक्र ही नही किया| उन्होंने तहरीर में कहा है कि घटना पर जो कुर्ता बरामद हुआ है वह दिलशाद का है| अभी तक पुलिस घटना का कारण तलाश नही कर पा रही है |

पुलिस का कहना है कि अभी जाँच की जा रही है| घटना का कारण अभी साफ़ नही हुआ है|

[adrotate banner="2"]