फालोअप: तीन दिन पूर्व बहनोई के घर से निकला था युवक

0
106

फर्रुखाबाद: बीते मंगलवार की रात फतेहगढ़ स्टेशन पर मालगाड़ी से कटे युवक की शिनाख्त उसके भाई इन्द्रपाल ने कर ली। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र पुत्र बहादुर निवासी सिंगहा मिर्जापुर फरीदाबाद में एक स्टील फैक्ट्री में काम करता था। जो कुछ दिन पूर्व अपने ग्राम सिंगहा से कायमगंज के मंसूर मोहल्ला निवासी अपने बहनोई रामनिवास के यहां रुका था। जहां सोमवार को शाम तकरीबन 7 बजे वह फरीदाबाद जाने के लिए निकला और रात में फतेहगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। मीडिया में खबर छपने के बाद सुरेन्द्र के पिता बहादुर, बड़ा भाई रामसनेही व इन्द्रपाल के अलावा अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त सुरेन्द्र के रूप में कर ली। इन्द्रपाल ने बताया कि सुरेन्द्र का विवाह अभी नहीं हुआ था। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

[adrotate banner="2"]