फालोअप: आढ़ती की मौत पर परिजनों को शक, पाँच दिन बाद भी नही मिली बाइक

0
253

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिनों आढ़ती का शव सड़क किनारे तालाब में पड़ा मिला था| उसकी तालाब में डूबकर मौत की पुष्टि हुई थी| आढ़ती की मौत पर परिजनों को आशंका जाहिर की है| मृतक के पुत्र नें पुलिस को हत्या का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है| पुलिस मामले की जाँच करेगी|
थाना कादरी गेट के ग्राम सातनपुर के मूल निवासी पवन प्रताप सिंह वर्तमान मे सिबिल लाइन एलडीएम कार्यालय के निकट मकान बनाकर रह रहे थे। बीते 23 अप्रैल को उनका शव सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर सेंट्रल जेल चौराहे के निकट तालाब में पडा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को भेजा। पोस्टमार्टम पवन प्रताप की मौत तालाब में डूबने पर स्वांस नही मे पानी भरने से हुई थी। घटना के लगभग पांच दिन बाद शनिवार को मृतक पवन प्रताप के पुत्र अंशुमान नें थाना कादरी गेट पंहुचकर पुलिस को तहरीर दी| जिसमे हत्या की आशंका जाहिर की गयी है|
मृतक की बाइक ना मिलनें स खड़े हो रहे सबाल – मृतक पवन प्रताप का शव तालाब में मिला था। उस समय वह हेलमेट लगाए हुए था। लेकिन उसकी बाइक नही मिली। मृतक की बाइक गायब होने के पांच दिन बाद भी कोई पता ना चलने से परिजनों को भी आशंका हो रही है |
पुलिस सीडीआर की भी करेगी जाँच
मृतक की जेब में फोन उसका मल्टीमीडिया फोन भी बरामद हुआ था | लेकिन पानी भर जानें से वह बंद था| लिहाजा अब पुलिस जाँच के लिए उसके नंबर की सीडीआर भी निकालेगी| जिससे पता चलेगा की उसकी किस-किस से बात होती थी| आईटीआई चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है| बाइक बरामद नही हुई है| उसकी भी तफ्तीश पुलिस कर रही है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]