फालोअप:सदमें से हुई थी अरबाज की मौत,पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:बीते दिन हुई पत्थरबाजी के दौरान अचानक मौत के मुंह में गये किशोर का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया| जिसमे उसकी मौत सदमे (हदयगति रुकने) से होना बताया गया है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है| रात में पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी लेकिन वह नही मिले| घटना स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गयी है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी जाकिर अली के 16 वर्षीय पुत्र अरबाज की पड़ोसियों से विवाद के चलते पत्थर बाजी हो गयी थी| जमकर पत्थर चले थे| उसी दौरान अरबाज की अचानक मौत हो गयी| परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे थे| पुलिस ने पिता जाकिर हुसैन की तहरीर पर नईक,जुल्फकार पुत्र भजरुद्दीन,मुजीब पुत्र जमालुद्दीन,माशा अल्लाह सैजुद्दीन के खिलाफ का मुकदमा दर्ज किया था| पुलिस ने रात में दबिश भी दी लेकिन आरोपी हाथ नही लगे|
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ0 सोमेश अग्निहोत्री व डॉ0 नीरज के पैनल से किया गया| पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करायी गयी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत के कारण हदयगति रुकना (सदमा) बताया गया है|केबल सीधे कंधे पर एक मामूली चोट का निशान मिला है|पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया| जिसके बाद थानाध्यक्ष अंगद सिंह की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराया गया|
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|