फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फायरिंग के आरोपी के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया |
शहर के मोहल्ला खैराती खाँ निवासी शरिफ अली पुत्र नासिर अली ने मुकदमा दर्ज कराया | जिसमे कहा कि उसके दो छोटे भाई सोयव पुत्र तारिक अली, आसिम पुत्र शाकिर अली मोहल्ले में स्थित मन्सूर की दुकान से दूध लेकर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में आसिफ पड्डा पुत्र मुजीब शराब के नशे में मोहल्ले में गाली गलौज कर रहा था तभी उसकी नजर सोयब व आसिम पर पड़ी तो उसने उन्हे रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा| जैसे तैसे मोहल्ले के लोगो ने बचाया, गर्मी की बजह से सब लोग छतो पर और बाहर टहल रहे थे उन सब लोगो ने सोयब व आसिम को बचाया| जैसे से दोनो भाई भागे तो आसिफ पड्डे ने हवाई फायर कर दिया जिससे की किसी को भी गोली लग सकती थी तभी सबने हल्ला मचाया तो जान से मारने की धमकी दी| पुलिस नें आसिफ पड्डा को गिरफ्तार किया| शहर कोतवाल जेपी शर्मा नें बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया| 
फायरिंग का आरोपी आसिफ गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



