फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दबंग को हवाई फायर करने से मना किया तो युवक व उसके परिजन को ईटों से की मारपीट दी, मामले में पुलिस को तहरीर (शिकायती प्रार्थना) दिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरम नगर निवासी नेकराम के पुत्र आसाराम ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि 20 अक्टूबर को शाम लगभग 7:30 बजे पड़ोसी रणवीर सिंह व रामचंद्र पुत्र व्यमोर सिंह, अभय प्रताप पुत्र रामचंद्र सिंह रजनीश पुत्र राजवीर सिंह नरेंद्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी बैरम नगर हवाई
फायर कर रहे थे। आसाराम ने फायर करने से मना किया तो दबंगों ने नेकराम के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी तथा ईटों से हमलावर हो गये, जिसमें प्रतिभा, आसाराम की पत्नी सुमन देवी, शिव पुत्र कुलदीप सिंह अंजू पुत्र सरवन सिंह को गंभीर चोटे आई हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की मारपीट का मुकदमा पंजीकृत है। संबंधित चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह जांच कर रहें है, जांच के कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
फायरिंग करनें से मना किया तो दंबगों ने पीटा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



