फांसी पर झूलती मिली बीएसएफ जवान की पत्नी की लाश

0
130

anju1फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थानाक्षेत्र के गांव देवसनी निवासी(25) वर्षीय अंजू पत्नी सूरज का शव शनिवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से लटका हुआ मिला| ससुरालीजन शव छोड़कर घर से भाग गये।परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| सूरज इस समय चेन्नई में तैनात है।

[adrotate banner="3"]

बीएसएफ जवान सूरज की पत्नी अंजू का शव शनिवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से अंजू का शव लटका हुआ पाया गया।साड़ी के फंदे से उसका शव लटक रहा था| अंजू का विवाह पांच जुलाई 2009 को सूरज के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था| उसके एक पुत्र देव पांच साल व तीन वर्षीय पुत्री साधना है| मोहल्ले के लोगो को जब परिजनों ने बताया की अंजू ने फांसी लगा ली है तो भीड़ एकत्रित हो गयी| दोपहर बाद नवाबगंज के गांव नगला जाटवन वीरपुर निवासी अंजू की मां ओमवती, भाई राजेंद्र व विजय, भाभी रीता मौके पर पंहुची| सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सदर चूड़ामणि व कार्यवाहक थानाध्यक्ष जागेश्वर ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष जागेश्वर ने बताया कि मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी कायमगंज करेंगे। मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी कायमगंज को दी गयी है|

[adrotate banner="2"]