फसल खराब होने पर किसान ने खुद को जलाया

0
100

dhrmvirफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) सरकार के मुआवजे का इंतजार करते करते आखिर जब भूखे पेट नही रहा गया तो किसान ने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

घायल 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र नवरतन सिंह के बड़े भाई रक्षपाल ने बताया कि धर्मपाल का पांच बीधा आलू, पांच बीधा गेंहू की फसल बर्बाद हो गयी| कुछ खेत में मक्का की फसल थी| जिससे धर्मपाल आसरा लगाये बैठा था| लेकिन बीते दिन हुई तेज बारिश ने उसे भी चौपट कर दिया| जिससे हतास होकर धर्मपाल ने अपने घर में ही आत्महत्या का प्रयास किया|

आग लगाने से वह बुरी तरह झुलस गया गम्भीर रूप से घायल धर्मपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="2"]