फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन चालू

0
199

फर्रुखाबाद: जनपदवासियो को सर्दियों में गर्मी का एहसास भारतीय रेल ने कराया है| कानपुर से चलकर वाया फर्रुखाबाद आनंद विहार दिल्ली स्टेशन तक नयी रेल आज पहली बार फर्रुखाबाद के स्टेशन पर आकर रुकी तो जनता को सुखद एहसास हुआ| वहीँ ट्रेन को साप्ताहिक की जगह रोज चलाने की मांग ने कुछ ज्यादा मांगने की आदत के चलते हर रोज चले की मांग के लिए आंदोलन का रास्ता खोलने वाली है|
Farrukhabad-Dehli-Train
कानपुर से आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन वाया फर्रुखाबाद हर रविवार को दिल्ली की ओर जायेगी और उसी दिन रात में वापस चलकर सोमवार को कानपुर पहुचेगी| ये ट्रेन फर्रुखाबाद सुबह 10.05 बजे फर्रुखाबाद आएगी और 10.50 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी| 6.25 बजे शाम को आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पहुचेगी| वहाँ से उसी दिन रविवार को 7.50 बजे वापस चलकर सोमवार सुबह 3.10 बजे फर्रुखाबाद पहुचेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]