फर्रुखाबाद विकास मंच ने केन्द्र सरकार की अर्थी फूंकी

0
127

FARRUKHABAD : केन्द्र सरकार द्वारा उपभोक्ता वस्तुओं में बढ़ायी जा रही बेहताशा कीमतों के विरोध में फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने भोलेपुर स्टेशन से शवयात्रा निकाली। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अर्थी को आग के हवाले कर दिया।
Farrukhabad Vikas Manch
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]

विकास मंच के कार्यकर्ता भोलेपुर रेलवे स्टेशन के निकट इकट्ठे होकर केन्द्र सरकार की अर्थी कंधों पर रखकर रेलवे क्रासिंग तक नारेबाजी करते हुए आये। जहां पर केन्द्रसरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अर्थी को आग के हवाले कर दिया।  कार्यकर्ताओं ने मांग की प्याज की बढ़ती कीमतों पर रोक लगायी जाये। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम किया जाये। इस दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के राहुल जैन, पवन गुप्ता, शानू सैफी, प्रवीन अग्रवाल, विकास बाल्मीक, अमन कटियार, सतीश शर्मा, यूसुफ अंसारी, दीपक गुप्ता, रवी राठौर, प्रबल दीक्षित, अजय, संदीप, निखिल, रामलखन, राहुल कुशवाह, विकास बाथम, हिमांशु, रवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]