युवावर्ग की सोच- गन्दी राजनीति की वजह से महगाई बढ़ी

0
113

फर्रुखाबाद: दसवे फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढती हुई महंगाई के विषय पर प्रतियोगियों ने अपने मौलिक विचार व्यक्त करते हुए राजनीति और राजनैतिक दलों को बढती हुई महंगाई को जिम्मेदार ठहराया है।
farrukhabad yuva mahotsava
स्टेट बैंक के निकट एयर होस्टेस अकेडमी में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष ने अपने विचार व्यक्त किये। कुछ प्रतियोगियों ने महंगाई को समय की आवश्यकता बताया तो कुछ ने राजनैतिक दलों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सांसद व विधायकों को आयकर नहीं देना पड़ता है। इससे उनकी आय बढती रहती है और क्या खर्च हो रहा, क्या महंगा क्या सस्ता है। यह पता नहीं चल पाता। महंगाई का असर तो मध्यम व निम्न वर्ग पर दिखाई देता है जो रोज कमाता और रोज खाता है। निष्कर्ष के रूप में प्रतियोगियों ने कहा कि घुमा फिराकर लोकतान्त्रिक देश में समस्या व समाधान राजनैतिक दलों व राजनीतिज्ञों पर ही आकर ठहरता है। इसलिए महंगाई के बढ़ने में राजनीति व राजनीतिज्ञ ही भूमिका अदा करते है। ऐसे में सता नहीं व्यवस्था में परिवर्तन की जरुरत है। पूँजी का केन्द्रीय करण व् भ्रष्टाचार का बढ़ना भी महंगाई के लिए जिम्मेदार है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
प्रतियोगिता में सुरभि गौस्वामी, रश्मी सक्सेना, दिव्यांशु गुप्ता, रिषभ पाठक, शिवा गंगवार आदि ने भागीदारी की। निर्णायक की भूमिका में डॉ० कृष्णकान्त त्रिपाठी अक्षर, वीरेंद्र त्रिपाठी, अतुल कपूर रहे। इस अवसर पर डॉ० संदीप शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, संजीव मिश्रा बाॅबी, डॉ० श्याम निर्मोही सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 20 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम में घोषित होगा तभी विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत भी किया जायेगा।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]