फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद व कमालगंज के नामांकन कलेक्ट्रेट में

0
148

फर्रुखाबाद: जनपद में निकाय चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने अभी से ही एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर आज शनिवार को जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी, पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार ने स्ट्रांग रूम बनाने के लिए दुर्गा नारायण डिग्री कालेज फतेहगढ़ का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नामांकन के लिए निश्चित किये गये कलेक्ट्रेट परिसर को भी देखा।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा नरायण डिग्री कालेज में बारीकी से कमरों व जंगलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कालेज में भूगोल विभाग के कमरे का दरबाजा न खुलने से पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने कमरे की खिड़की पर चढ़कर उसका निरीक्षण किया। सारी व्यवस्थायें दुरुस्त पाने के बाद डीएन कालेज में निकाय चुनाव हेतु स्ट्रांग रूम बनाये जाने की संस्तुति की गयी।

नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के नामांकन प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट का स्थल चयन किया गया है। वहीं कायमगंज के अध्यक्ष पद का तहसील कायमगंज के सभागार में, शमशाबाद व कंपिल नगर पालिका का भी कायमगंज में ही नामांकन किया जायेगा। फर्रुखाबाद नगर पालिका की मतगणना दुर्गा नरायण डिग्री कालेज फतेहगढ़ में होगी। कायमगंज नगर पालिका का नामांकन आदर्श इंटर कालेज पितौरा में होगा। कमालगंज व मोहम्मदाबाद का नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा। मतगणना के लिए डीएन डिग्री कालेज का चयन किया गया है। सभी मतपेटिकाओं को डीएन डिग्री कालेज में स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा।

[adrotate banner="2"]