फर्रुखाबाद में तीन और कोरोना पॉजिटिव, 348 हुआ आंकड़ा

0
118

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले है| जिससे अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 348 हो गया है|
मंगलवार दोपहर बाद आयी जाँच रिपोर्ट में शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला सधबाड़ा निवासी 59 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला खतराना निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जेएनआई को बताया कि 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है|  जिससे आकंडा 348 हो गया है| 236 डिस्चार्ज हो चुके है| अब तक 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है| कुल 102 केस एक्टिव है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]