फर्रुखाबाद में “आप” का कुनबा बढ़ा- उर्मिला, सुल्तान, ऐनुल हसन पार्टी में शामिल

0
170

AAP Farrukhabad2फर्रूखाबाद: दिल्ली के विधान सभा चुनाव में आप पार्टी द्वारा झंडे गाड़ने के बाद आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है| लोगो का आकर्षण स्वतः अब अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ा है| इस पार्टी में शामिल होने के लिये लोग सक्रिय होकर सामने आ रहे है| आर टी आयी एक्टिविस्ट और तीन बार भ्रष्ट मदरसो के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे चुके ऐनुल हसन, राष्ट्रीय लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलतान सिंह, भाकियू नेत्री उर्मिला देवी एंव पीस पार्टी की नेत्री मुन्नी देवी आप पार्टी में सामिल हो गई।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
आप पार्टी ने नगर पालिका पार्क में गांधी प्रतिमा के निकट बैठक करके संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई। पार्टी के नेता देवकी नंदन गंगवार ने कहा कि आप पार्टी का नाम यहा मदारवाड़ी में हुई बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह को सुझाया गया था। उन्होने थ्री सी का विशेष ध्यान रखते हुये बताया कि संगठन में शामिल होने वाले लोगों के करप्शन, क्रिमनल, करक्टर को विशेष रूप से देखा जायेगा| बैठक में जिला समन्वयक अतुल शर्मा, सचिव सुनील गांधी, संगठन सयोजक अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष देवकी नंदन गंगवार, आरसी सक्सेना, हरिओम कश्यप, जबहारलाल शाक्य, आकाश शुक्ला, कुलदीप दुवे, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, सुलतान सिंह आदि ने विचार व्यक्त कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

[adrotate banner="2"]