फर्रुखाबाद के लोधियों को लुभाने के लिए कल होगी उमा की जनसभा

0
118

फर्रुखाबादः भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक उमा भारती विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमृतपुर सीट से प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में नबावगंज में जनसभा संबोधित करेंगी। जिसमें खासतौर से यह माना जा रहा है कि लोधियों को लुभाने का प्रयास किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टियों के बड़े नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में कूद पड़े हैं। जिले के लोधी बाहुल्य क्षेत्र नबावगंज में उमा भारती का प्रभाव लोधियों पर डालने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है। भाजपा के खेमे में बसपा से निष्कासित बाबू सिंह कुशवाहा के आ जाने से भाजपा की शहर में स्थिति मजबूत होती दिख रही है। सुशील शाक्य के समर्थन में भाजपा की फायर ब्रांड नेता कल नबावगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करेंगीं। जिसके चलते भाजपा की सभा में भीड़ जुटाने के लिए फर्रुखाबाद के भाजपा प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उमा भारती कल वाया छिबरामऊ, बहोरिकपुर होते हुए नबावगंज पहुंचकर सुशील शाक्य के समर्थन में जनसभा करेंगी। तत्पश्चात फैजबाग में उमा भारती का समर्थकों द्वारा स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद देर शाम उमा भारती घटियाघाट पर गंगा आरती में भाग लेंगीं। रात्रि विश्राम आवास विकास स्थित एक होटल में होगा। प्रातः पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]