फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार देर शाम यूपी सरकार नें फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी अशोक कुमार मीना को दी है|
सहारनपुर के एसपी देहात के पद पर तैनात अशोक कुमार मीणा को फर्रुखाबाद का नया एसपी बनाया गया है| वह 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं| आईपीएस अशोक कुमार मीना राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं और मैरिन इंजीनियरिंग से स्नातक हैं। डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें 17 फरवरी 2019 को जिले का चार्ज लिया था| लगभग 19 महीने श्री मिश्रा नें जिले में बतौर एसपी के रूप में कार्य किया| मंगलवार को उनका तबादला कर दिया गया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


