फर्रुखाबाद के तांत्रिक की अल्हागंज में हत्या

0
103

Tantrikशाहजहांपुर। बीती रात अल्हागंज थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद के एक तांत्रिक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे तंत्र मंत्र से धन निकाले जाने का मामला सामने आया है। जिन लोगों ने हत्या की, उन लोगों से तांत्रिक ने गढ़ा धन निकालने का वादा किया था। गढ़ा धन न मिलने के कारण नाराज होने पर उन लोगों ने तांत्रिक की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुई तलवार बरामद कर ली है, जबकि दोनों अभियुक्त फरार हैं।

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा अंतर्गत ग्राम विलासपुर तराई नगला निवासी रामसिंह का पुत्र सतीश उर्फ रिंकू (35) तांत्रिक था। उसने लोगों को बता रखा था कि वह गढ़ा हुआ धन का पता लगाकर निकाल सकता है। जिस पर अल्हागंज के अनूप व भरथौली गांव के उदयभान ने उससे संपर्क किया। तांत्रिक रिंकू ने उन्हें हवन आदि का खर्च बताया और गढ़े धन का पता लगाने में जुट गया। उसने बताया कि अल्हागंज के बेला खेड़ा गांव में बरमबाबा स्थान पर गढ़ा हुआ धन है। इस स्थान पर कई दिन तक हवन व तंत्र क्रियायें की गई और इसके बाद उस स्थान पर खुदाई की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इस बात से दोनों लोग उससे खफा हो गए। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। बीती रात दोनों ने बरमबाबा स्थान पर ही तांत्रिक रिंकू को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे तलवार को वहीं खेत में फेंक कर फरार हो गए। सुबह तांत्रिक का खून से लथपथ शव देखकर गांव में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर पाकर तांत्रिक के परिजन भी आ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम करीब छह बजे शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]