फर्रुखाबाद के ‘काशवी एस्थेटिक्स’ में मिल रहा सौंदर्य चिकित्सा का नया आत्मविश्वास

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जेएनआई न्यूज नें फर्रुखाबाद के उभरते हुए सौंदर्य चिकित्सा केंद्र ‘काशवी एस्थेटिक्स’ के संस्थापक विशेषज्ञों डॉ. आकाश शुक्ला व डॉ. शिवानी दुबे से विशेष बातचीत की। यह इंटरव्यू न सिर्फ सौंदर्य चिकित्सा को समझने का एक प्रयास है, बल्कि यह एक संदेश भी है कि छोटे शहरों में भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।
प्रश्न 1: ‘काशवी एस्थेटिक्स’ की शुरुआत का विचार कैसे आया? यह क्लिनिक किस उद्देश्य के साथ शुरू किया गया?
डॉ. आकाश शुक्ला: फर्रुखाबाद जैसे शहर में लोग त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए बड़े शहरों की तरफ भागते थे। हमने महसूस किया कि यदि वही सेवाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं, तो न केवल उनका समय और पैसा बचेगा, बल्कि आत्मविश्वास भी लौटेगा। यही सोच काशवी एस्थेटिक्स की नींव बनी।

प्रश्न 2: आपके क्लिनिक में क्या-क्या सेवाएं दी जाती हैं और वो कैसे अन्य क्लिनिक्स से अलग हैं?
डॉ. शिवानी दुबे: हमारे यहां लेजर हेयर रिमूवल, ऐक्ने और पिग्मेंटेशन का ट्रीटमेंट, PRP और GFC हेयर थेरेपी, एंटी-एजिंग फेस ट्रीटमेंट और क्लिनिकल स्किन केयर सेवाएं मिलती हैं। खास बात यह है कि हर ट्रीटमेंट का आधार वैज्ञानिक डायग्नोसिस होता है, न कि सिर्फ कॉस्मेटिक अप्रोच।
प्रश्न 3: आमतौर पर लोग स्किन और हेयर ट्रीटमेंट को लेकर क्या भ्रांतियाँ मानते हैं?
डॉ. आकाश शुक्ला: सबसे बड़ा भ्रम है कि घरेलू नुस्खे हर स्किन के लिए ठीक होते हैं। बिना स्किन टाइप जाने अगर कोई भी चीज़ लगा दी जाए तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
डॉ. शिवानी दुबे: बहुत से लोग सोचते हैं कि लेजर ट्रीटमेंट से स्किन जल सकती है या यह दर्दनाक होता है, जबकि सही तकनीक और प्रोफेशनल हाथों से किया गया ट्रीटमेंट पूरी तरह सुरक्षित होता है।
प्रश्न :4 आपकी नज़र में इस इंडस्ट्री का भविष्य क्या है?

डॉ. शिवानी दुबे: बेहद उज्ज्वल है। यह केवल ब्यूटी से जुड़ा नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ से भी जुड़ा है। एक अच्छा चेहरा और बाल व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनाते हैं। आने वाले समय में यह इंडस्ट्री और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, और छोटे शहरों में भी नई संभावनाएं खुलेंगी।
प्रश्न :5 भविष्य में आप कौन-सी नई सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं?
डॉ. आकाश शुक्ला: हम एक डिजिटल कंसल्टेशन प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहे हैं, जिससे लोग दूर बैठकर भी स्किन और बालों से जुड़ी सलाह ले सकेंगे, साथ ही दावाईयां भी ऑनलाइन ही डिस्पैच होगी। डिजिटल इंडिया में आखिर हम क्यों पीछे रहे…हा..हा!
प्रश्न 6: स्किन और बालों की देखभाल के लिए आप कुछ व्यावहारिक सुझाव देना चाहेंगे?

डॉ. शिवानी दुबे: ज़रूर। हर सुबह और दोपहर में एसपीएफ 30+ सनस्क्रीन लगाएं।
चेहरे को दिन में दो बार साफ करें, सोने से पहले मेकअप हटाना अनिवार्य है। बालों को ज़्यादा गर्मी, स्ट्रेटनर और कैमिकल्स से दूर रखें। हर स्किन के लिए क्रीम अलग होती है- डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करें। खाने में विटामिन A,C,E व प्रोटीन शामिल करें।
प्रश्न 7: आपके क्लिनिक में किस प्रकार की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है जो इसे अन्य क्लिनिक्स से अलग बनाती है?
डॉ. आकाश शुक्ला: हम FDA अप्रूव्ड उपकरणों का प्रयोग करते हैं – जैसे कि डाइउड लेजर, कूल पील, माइक्रोनीडलिंग रेडियोफ्रिक्वेंसी, हाई-फ्रिक्वेंसी थेरेपी और स्किन स्कैन एनालाइज़र। यह हमें हर मरीज के लिए सटीक और टेलर-मेड ट्रीटमेंट तय करने में मदद करता है। हम क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करते।
प्रश्न 8: फर्रुखाबाद जैसे शहर में स्किन और हेयर केयर को लेकर लोगों की सोच कितनी बदली है?
डॉ. आकाश शुक्ला: पहले लोग इन बातों को लक्ज़री मानते थे, अब ज़रूरत समझते हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही स्किन व हेयर हेल्थ को प्राथमिकता देने लगे हैं। अब लोग समझने लगे हैं कि इलाज रूटीन का हिस्सा है, शर्म की बात नहीं।
प्रश्न 9: आपके अनुसार स्किन या हेयर समस्याओं की सबसे बड़ी वजह क्या होती है – लाइफस्टाइल, जीन या वातावरण?
डॉ. आकाश शुक्ला: असल में यह एक मिश्रण होता है। आजकल की अनियमित दिनचर्या, खराब डाइट, स्ट्रेस और प्रदूषण ने स्किन व हेयर हेल्थ पर सबसे ज्यादा असर डाला है। अगर व्यक्ति समय रहते अपना रूटीन सुधार ले और डॉक्टर की सलाह ले, तो 80% समस्याएं रोकी जा सकती हैं। जीन का असर भी होता है, लेकिन लाइफस्टाइल उससे ज़्यादा बड़ा फैक्टर बन चुका है।
प्रश्न 10: सौंदर्य चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहने वाले युवाओं को आप क्या सलाह देंगे?
डॉ. शिवानी दुबे: यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसमें सिर्फ ग्लैमर नहीं – ज्ञान, संवेदनशीलता और नैतिकता की भी जरूरत होती है। मेरी सलाह होगी कि आप क्लीनिकल डर्मेटोलॉजी और टेक्निकल स्किल्स में अच्छी ट्रेनिंग लें। साथ ही, लगातार अपडेट रहना ज़रूरी है क्योंकि तकनीक हर साल बदल रही है। अगर आप लोगों की मदद करने का जज़्बा रखते हैं, तो यह करियर बेहद संतोषजनक हो सकता है।प्रश्न 11: JNI News के लाखों पाठकों के लिए आप क्या संदेश देना चाहेंगे, खासकर उन लोगों के लिए जो अब भी सौंदर्य चिकित्सा को लेकर संकोच में रहते हैं?
डॉ. शिवानी दुबे: हम JNI News के सभी जागरूक पाठकों से यही कहना चाहेंगे कि अब समय आ गया है खुद को प्राथमिकता देने का। स्किन और हेयर हेल्थ कोई लक्ज़री नहीं, ये आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास का हिस्सा हैं। “खुद से प्यार करना कोई दिखावा नहीं – यह जिम्मेदारी है।”
अगर आपकी त्वचा, बाल और आत्मबल स्वस्थ हैं, तो आप हर चुनौती का सामना खुलकर कर सकते हैं।
फर्रुखाबाद जैसे शहरों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं उपलब्ध हैं – बस पहला कदम उठाने की जरूरत है। काशवी एस्थेटिक्स इटावा-बरेली हाई रिलायंस पम्प के निकट स्थित है जो हर व्यक्ति के भीतर छिपे सौंदर्य को वैज्ञानिक, सुरक्षित और संवेदनशील तरीके से उभारने के लिए समर्पित है।