फर्रुखाबाद के एएसपी डॉ. संजय सिंह का तबादला, आलोक कुमार जायसवाल होंगे नए एएसपी

0
576

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस विभाग में तबादलों की श्रृंखला के तहत एएसपी फतेहगढ़ डॉ. संजय सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें 27वीं बटालियन बहिनी, सीतापुर में उपसेना नायक के पद पर भेजा गया है। वहीं उनकी जगह पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में तैनात आलोक कुमार जायसवाल को फतेहगढ़ का नया एएसपी नियुक्त किया गया है। डॉ. संजय सिंह ने फतेहगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनकी कार्यशैली की आमजन और पुलिस महकमे में सराहना की जाती रही है। नए एएसपी आलोक कुमार जायसवाल के जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उनके आने से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की संभावना जताई जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]