फर्रुखाबाद आयोजन समिति ने समापन भोज के साथ किया सहयोगियो का सम्मान

0
90

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार ने पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. राम कृष्ण राजपूत ने जिलाधिकारी को सम्मानित किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव के सफल आयोजन पर दिए गए भोज में प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
डा. राजपूत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जावेद आसी, अनिल वर्मा शेखर, मोहन लाल गौड़, ओम प्रकाश शुक्ला, दीपक शुक्ल, विपिन दीक्षित,विनोद श्रीवास्तव, जीतेन्द्र दीक्षित आदि पत्रकारों को सम्मानित किया। डा. राजपूत ने सीएमओ डा. राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, व्यापारी नेता रोहित गोयल आदि को शाल ओड़ाकर सम्मानित किया।
इस मौंके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सपा नेता अनिल श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अलका राजपूत, सुभाष चन्द्र अगरवाल, रविन्द्र भदोरिया, पंचशील राजपूत आदि उपस्थित रहे।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]