फर्जी भुगतान लाइसेंस के होता मिला खनन , कई वाहन पकड़े, मची रही खलबली

0
203

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) एक जनप्रतिनिधि के गुर्गे के माध्यम से फर्जी भुगतान ला इसेंस के खनन होते पाया गया | अधिकारियों नें कई खनन से जुड़े वाहन पकड़े | जिससे खनन माफियाओं में खलबली मच गयी | अधिकारी मामले की जाँच कर रहें है|
खनन अधिकारी संजय कुमार नें ग्राम हमीरपुर व नायब तहसीलदार अतुल वर्मा नें दौलतपुर से दो ट्रैक्टर पकड़े| जब अधिकारियों नें अभिलेखों की जाँच की तो भुगतान लाइसेंस (रॉयल्टी) फर्जी पायी गयी| जिसके बाद हड़कंप मच गया| थानें में खनन से जुड़े लोगों की भीड़ लग गयी| खनन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन रॉयल्टी की जाँच की गयी तो पता चला की वह फर्जी है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|
20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
राजेपुर संवाददाता: उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह नें पुलिस बल के साथ ग्राम निबिया दहेलिया मार्ग के पास से आरोपी पिन्टू पुत्र ओंकार निवासी ग्राम शेराखार थाना राजेपुर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]