फर्रुखाबाद: फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने के मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दो कार्यकत्रियों को बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया है।
[adrotate banner="3"]
राजेपुर के गांव महमदपुर गढि़या स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की निशी सक्सेना का मूल निवासी प्रमाण पत्र व कायमगंज के गांव नरयनामऊ की कार्यकत्री सरोजनी का आय प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की गई थी। इस दोनों मामलों की जांच की गई। इसमें शिकायत सही पाई गई। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों को बर्खास्तगी नोटिस जारी किया है।
[adrotate banner="2"]

