फर्जी जज और उसकी पत्नी के पास मिली लालबत्ती, प्रतिबंधित मोहरें, दोनों गिरफ्तार

0
132

:(राजेपुर प्रतिनिधि ) बीते दिन दबोचे गये फर्जी जज और उसकी पत्नी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से लाल बत्ती और प्रतिबंधित मोहरें भी पुलिस को मिली है|
थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम बदनपुर निवासी प्रदीप चौहान पुत्र मुन्ना सिंह को अमृतपुर एसडीएम विजेंद्र कुमार से हाईकोर्ट लखनऊ का जज बनकर धमकाने वाले नटवरलाल के साथ ही उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया|  दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को एक कार, एक लाल बत्ती, प्रतिबंधित मोहरें आदि बरामद किये है| पुलिस नें दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420 170,186,506 व महिला के खिलाफ 120 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| मामले की विवेचना थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]