फरवरी में 200 यूनिट रक्त दान करेगा एफवीएम

0
122

FVMFVM 2फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद विकास मंच फरवरी में विशाल रक्त दान शिविर लगाने की योजना तैयार कर रहा है| एफवीएम टीम का दाबा है की यह शिविर यादगार शिविर होगा|

[adrotate banner="3"]

नेकपुर स्थित संगठन के जिला कार्यालय एसआर कोल्ड में आयोजित की गयी बैठक में टीम के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा कीटीम के सहयोग के कारण ही संगठन ने वस्त्र वितरण व चाय वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर पाया| उन्होंने कहा की संगठन की तरफ से बीते एक महीने से प्रतिदिन हजारो लोगो को चाय वितरण का कार्यक्रम चल रहा है| पूरी सर्दी चाय वितरण का कार्य चलेगा| मोहन ने बताया की आने वाले फरवरी माह में संगठन रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा| जिसमे 200 यूनिट रक्त दान किया जायेगा|

नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया की मंच 37 वार्डो में अपनी टीम बहुत जल्द गठित करेगा| इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, युवा नगर अध्यक्ष विजय मिश्रा रवि श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, बद्रीनाथ चौरसिया, नवीन गुप्ता, संतोष ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे| संचालन प्रतीक शुक्ला ने किया|

[adrotate banner="2"]