फफूंदी कर रही आम की फसल को खराब

0
107

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मौसम में आयी ठंडक और बारिश से आम की फसल पर प्रतिकूल असर डाला था| आम की फसल में फफूंदी लगनें से बागबानों की चिंता बढ़ गयी है|
दरअसल आम की फसल के लिये गर्म हवा और तेज धूप की आवश्यकता होती है| लेकिन बीते कुछ दिनों नें हुई बारिश और आधी नें आम का पहले से ही काफी नुकसान किया था| अब सुबह शाम की ठंडक से आम की फसल पर फंफूदी की बीमारी का असर हो रहा है| फफूंदी के हमले नें बागवानों के माथे पर बल दिख रहें हैं| कमालगंज के गौसपुर के बागबान मौदू हुसैन, मुजम्मिल खां वसहीद खां ,अम्बेडकर नगर निवासी बागवान अनार सिंह वर्मा नें बताया कि मौसम में आये ठंडे पन नें आम की फसल में फफूंदी लगा दी है| जिससे फल सुखकर गिर रहा है| जबतक मौसम गर्म और तेज धूप वाला नही होगा तब तक फसल को हानि की सम्भावना बनी रहेगी|
आंधी बारिश में भी फसल को नुकसान
बीती रात आयी तेज आंधी के साथ बारिश नें आम की फसल को जमीन पर बिछा दिया| बारिश और आधी में भी काफी नुकसान हुआ है| अभी आम लगभग छोटे अंगूर के आकार में है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]