फतेहगढ़ सीएचसी के लेवर रूम का लोकार्पण

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी नें सीएचसी फतेहगढ़ का फीता काटकर लेवर रूम का शुभारम्भ किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेवर रूम एवं गर्भवती महिलाओं हेतु बनाये गये वार्ड का निरीक्षण किया।
फतेहगढ़ में लेवर रूम ना होने के कारण गर्भवती महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, प्रसव हेतु जिला अस्पताल व प्राइवेट नर्सिंग होम में जाना पड़ता था। सीएमओ अमरेन्द्र सिंह नें बताया कि सीएचसी फतेहगढ़ में आज से गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु लेवर रूम का शुभारम्भ किया गया। लेवर रूम में अच्छे डाक्टर्स एवं ट्रेंड एएनएम/स्टाफ की तैनाती की गयी है। सीएचसी फतेहगढ़ में गर्भवती महिलाओं हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम से अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी गयी है। साफ-सफाई के किये गये है विशेष इंतजाम।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]