फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद में निकाली गयी भव्य शोभायात्रायें

0
100

फर्रुखाबाद: रामलीला परिषद फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद में भव्य शोभायात्रायें निकाली गयीं। जिसमें स्वरूप बने देवी देवताओं को देखकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गये। शोभायात्राओं का जगह जगह स्वागत कर माल्यार्पण भी किया गया।

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद से निकाली गयी शोभायात्रा बढ़पुर पहुंची। जहां उसका विधि विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं रामलीला परिषद फतेहगढ़ के तत्वावधान में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गयी। एलआईसी तिराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर भ्रमण करने के पश्चात सब्जी मण्डी फतेहगढ़ स्थित राम निवास पर पहुंची। जहां विधि विधान से शिव पार्वती का विवाह हुआ। जिसमें कई झांकियां निकालीं गयीं।

[adrotate banner="2"]