फतेहगढ़ कोतवाल ने हेड मुन्शी के खिलाफ लिखाया मुकदमा

0
100

FARRUKHABAD : माल खाने में रखी 45 बोतल अंग्रेजी शराब के गायब हो जाने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली के कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने हेड मुन्शी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

[adrotate banner="3"]

jitendra singh parihar inspectorविदित है कि बीते कुछ दिनों पूर्व फतेहगढ़ कोतवाली का निरीक्षण उच्चाधिकारियों ने किया था। जिसमें मालखाने से 45 बोतल शराब गायब होने का मामला प्रकाश में आया था। अधिकारियों ने कार्यवाही के निर्देश दिये। जिसके बाद फतेहगढ़ कोतवाल ने वर्ष 2008 में तैनात रहे अज्ञात हेड मुन्शी के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले के सम्बंध में किसी एक मुन्शी का नाम स्पष्ट न हो पाने की बजह से अज्ञात हेड मुन्शी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला जांच के बाद स्पष्ट हो जायेगा।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]