पड़ोसी के साथ युवती रफूचक्कर, रिपोर्ट दर्ज

0
114

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलपुरा निवासी एक युवती अपने ही मोहल्ले के युवक के साथ तकरीबन एक माह पूर्व फरार हो गयी थी। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक चिलपुरा निवासी मुकेश बाथम के पुत्र मनोज की आंखों पड़ोस की ही एक युवती से चार हो गयीं। कई महीनों चले प्रेम प्रसंग जब परवान चढ़ गया। तब इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को भी हो गयी। लेकिन मनोज और उसकी प्रेमिका के आपसी सम्बंध ज्यादा बढ़ते चले गये तो दोनो ने एक साथ जीवन बिताने की ठान ली। लेकिन समाज व परिवार वाले इस बात के लिए तैयार नहीं होंगे यह मानकर उन्होंने घर से भागने का फैसला लिया। 25 सितम्बर को दोनो प्रेमी युगल परिजनों को चकमा देकर फरार हो गये। युवती के परिजन पहले तो उसकी तलाश इधर उधर करते रहे लेकिन जब उसका कहीं अता पता नहीं चला तो मजबूरन उन्होने पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक मनोज के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आईपीसी की धारा 363, 366 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

[adrotate banner="2"]