पड़ोसियों ने ही उतारा था मुनेश्वर को मौत के घाट

0
118

htyaa1फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हूसा निवासी मुनेश्वर मिश्रा की हत्या किये जाने के मामले में गांव के ही चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया है|
मृतक के भाई सुभाष मिश्रा ने गांव के ही नरसिंह शाक्य, मुकेश, अजीत व शिवजीत पुत्र नरसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था| पुलिस ने सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गये आरोपी मुकेश ने पुलिस को जो बताया उसे सुनकर सभी भौचक्के रह गये| मुकेश के अनुसार पहले उसने मुनेश्वर के साथ कस्बे में ही शराब पी| लेकिन उसे यह नही बताया गया कि उसके साथ क्या घटना होने वाली है| योजना पहले से ही बनायी गयी थी| अजीत के कहने के अनुसार मुनेश्वर को लेकर चकरोड पर पंहुचे|

[adrotate banner="3"]

वंहा पहले से ही नरसिंह व उसके पुत्र अजीत व शिवजीत खड़े थे| उन्होंने गड्ढा पहले से ही खोद रखा था| मुनेश्वर को देखकर सभी उसपे टूट पड़े और उन्होंने जमकर मारपीट करने के बाद पत्थर मार-मार मौत के घाट उतारा दिया| सभी ने मिलाकर मृतक को दबा दिया| वही पुलिस ने एक दुकानदार से उसकी शिनाख्त करायी|

थानाध्यक्ष मो. मुस्लिम ने बताया कि मृतक शराब पीकर पड़ोसियों को आए दिन गालियां देता था। इससे परेशान होकर नरसिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर मुनेश्वर की हत्या कर दी।

[adrotate banner="2"]