फर्रुखाबाद: प्लास्टिक जीव जगत के लिए हानिकारक होने के साथ ही यह पर्यावरण का दुश्मन भी है। इससे इस्तेमाल कतई न करें। कोशिश ऐसी हो कि संपूर्ण जिला प्लास्टिक से मुक्त नजर आए। इसके लिए हमें अपने आप में सुधार लाना होगा। यह बात नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े का थैला वितरित करते हुए कहीं।
महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर जिला संयोजक रवि मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें पांचाल घाट गंगा तट पर लोगों को लोगों को कपड़े का थैला वितरित करके प्लास्टिक मुक्त होने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को प्लास्टिक मुक्त होने के लिए प्रयत्नशील होना पड़ेगा निश्चित रूप से प्लास्टिक मुक्त जिला हो जाएगा। सभी को प्लास्टिक के उपयोग से बचना होगा। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान गंगा प्रदुषण निवारण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर मिश्रा, मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, सौरभ शुक्ला, मोनू राठौर, अजय दीक्षित, शैलेन्द्र यादव, रानू पंडित, शील कुमारी आदि रहे|
प्लास्टिक मुक्त का संकल्प दिया बांटे कपड़े के थैले
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



