प्रो०रामगोपाल की क्लास से एक दर्जन पदाधिकारी गोल

0
102

sp ramgopalफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव के जिलामुख्यलय पर सपा नेताओ के साथ बैठक की जिसमे तकरीबन एक दर्जन पदाधिकारी गोल रहे|

[adrotate banner="3"]

प्रो० रामगोपाल के जनपद आने की लिखित जानकारी पार्टी के कुल 80 पदाधिकारियो व माननीयों को दी गयी थी| जिसमे कमेटी के सदस्यों के आलावा पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व जिलाअध्यक्षओ को लिखित में सूचना भेजी गयी थी| जिसमे पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, दिगंबर सिंह यादव, दमयंती सिंह, अभय प्रदीप गंगवार, के० के० चतुर्वेदी व्लाक प्रमुख कम्पिल, राघवेन्द्र मिश्रा, गुड्डी देवी सदस्य जिला पंचायत, रामसनेही यादव मुन्ना, सपा सचिव नागेन्द्र शाक्य, अजय गंगवार सन्नू (सचिव) विधान सभा अध्यक्ष रामनिवास पाल आदि लोग नदारत रहे|

वही प्रो० राम गोपाल यादव ने सभी पदाधिकारियो की बैठक में उपस्थिति चेक की| इसमे जो पदाधिकारी अनुपस्थित थे उनके नाम के आगे उन्होंने निशान लगा दिया| पार्टी के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया की राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर सभी अनुपस्थित नेताओ से जबाब तलब किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]