प्रेम विवाह के 7 वर्ष बाद पत्नी को गोली मारी, गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते 7 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर साथ जीने मरने की कसमे खाने के बाद आखिर सात साल में ही सात जन्मो तक साथ देने का सपना टूट गया| जिसके चलते युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया| गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा चमड़ा मंडी निवासी राजकुमारी पत्नी रामआसरे ने बताया कि उसकी पुत्री नैना देवी वाथम से साहबगंज अधइयन निवासी अर्जुन दिवाकर ने बीते साथ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था| नैना बीते सात वर्षो तक उसके साथ रही| लेकीन विवाह के बाद से अर्जुन आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था| उसके कोई संतान ना होने का भी ताना मारा जाता था| उसने अपना सब्जी बेचने का काम भी छोड़ दिया था| जिससे नैना के घर में आर्थिक तंगी ने भी जन्म ले लिया था| अर्जुन की मारपीट से अजीज आकर नैना बीते एक वर्ष पूर्व अपने मायके आ गयी थी|
वह लोगों के घरों में काम-काज कर अपना पेट पाल रही थी| शुक्रवार को सुबह वह कादरी गेट के निकट एक गेस्ट हॉउस में काम करने जा रही थी उसी दौरान अचानक घात लगये खड़े उसके पति अर्जुन ने उसको तमंचे से गोली मार दी| गोली उसके पेट में लगी| जिससे नैना गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| एसएसआई देवेन्द्र गंगवार ने लोहिया अस्पताल जाकर जाँच पड़ताल की|
कादरी गेट चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम ने बताया की वह अवकाश पर है| घटना की जानकारी हुई है| कार्यवाही की जायेगी|