कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटासा निवासी 19 वर्षीय शालिंद्री पुत्री रामनाथ जाटव ने रविवार को मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।
[adrotate banner="3"]
बुरी तरह झुलसी अवस्था में शालिंद्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिये संदर्भित कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
[adrotate banner="2"]


