प्रेम प्रसंग में युवक ने कीटनाशक पिया

0
149

कायमगंज (फर्रुखाबाद) :  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज निवासी १६ वर्षीय किशोर धर्मपाल अपने ही गांव की युवती के प्रेम में कुछ इस तरह पागल हुआ कि प्रेमिका से कहासुनी हो जाने पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने की योजना बना डाली। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

वाकया ग्राम अहमदगंज का है जहां रामतीर्थ का 16 वर्षीय पुत्र धर्मपाल का अपने ही गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चलराहा था किसी बात पर आपस में कहा सुनी हो गई जिससे निराश और नाराज होकर युवक ने घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया।  हालत गम्भीर होने पर घर बालों को स्थिति का पता चला। परिजनों ने आनन फानन में उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया।

ट्रक की टक्कर से युवक घायल
कायमगंज (फर्रुखाबाद) : थाना व कस्बा कम्पिल निवासी प्रेमपाल पुत्र मीरपाल अपनी साइकिल से घर की तरफ जा रहे थे कि मुख्य रोड पर पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक ट्रक लेकर फरार होगया। आस पास के लोग जब तक समझते तब तक ट्रक ऑखों से ओझल हो चुका था। गम्भीर हालत में घायल प्रेमपाल को परिजनो इलाज के लिये कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]