संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या ???

0
98

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कन्हऊ याकूबपुर निवासी 25 वर्षीय युवक अजीत यादव पुत्र राकेश यादव का शव उसके ही ट्यूववेल के निकट शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक अजीत यादव के पिता राकेश यादव की मौत कुछ समय पहले हो चुकी है। अजीत यादव मंगलवार शाम अपने खेत की रखवाली करने के लिए ट्यूववेल पर गया। जहां वह प्रति दिन रात में रुका करता था। उसके ही साथ में कुछ अन्य लोग भी रुके थे। प्रातः तकरीबन 7 बजे उसके ही ट्यूवेल के निकट अजीत यादव के शव को लटका हुआ उसके भाई अश्वनी ने देखा। मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर भीड़ लग गयी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिस शहतूत के पेड़ पर अजीत यादव का शव लटका था। उस पेड़ पर कई तरह के मिट्टी लगे जूतों के निशान भी बताये गये हैं और अजीत के शरीर पर ओस की बूंदें भी नहीं मिलीं। जिससे मंगलवार तड़के ही शव को लटकाये जाने की बातों का बाजार गर्म है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अजीत पड़ोसी गांव के ही किसी महिला के घर आता जाता था। जहां से इस मामले ने तूल पकड़ा। जिसके तहत अजीत की उसके ही ट्यूवबेल में हत्या कर शव लटकाया गया। वहीं परिजन भी हत्या की ही बात कर रहे हैं। इस सम्बंध में मोहम्मदाबाद कोतवाल रामसूरत सोनकर ने बताया कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जायेगी। सर्विलांस के जरिये पुलिस अपराधी तक पहुंचेगी। फिलहाल किसी प्रकार का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

[adrotate banner="2"]