प्रेम प्रसंग में असफल किशोरी नशीला पदार्थ खा गंगा में कूदी

0
93

Gangaghatफर्रुखाबाद : प्रेम प्रसंग में असफल हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव अन्ना निवासी हालपता थाना राजेपुर के गांव चाचूपुर निवासी किशोरी सोमवार दोपहर नशीला पदार्थ पीकर पांचाल घाट पर गंगा में कूद गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे गंगा से निकालकर पांचालघाट पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस उसे चौकी पर ले आयी।

[adrotate banner="3"]

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आलू का व्यापार करते हैं। उसका गांव के ही युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। इसका परिजन विरोध करते हैं। वह उस युवक से ही शादी करना चाहती है। इसी को लेकर परिजनों ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने नशीला पदार्थ पी लिया और गंगा में छलांग लगा दी।

पुलिस ने किशोरी के परिजनों को फोन पर सूचना दी। चौकी पर पहुंची बहन का किशोरी से विवाद हो गया। किशोरी ने घर जाने से मना कर दिया। इस पर बहन चली गई। पांचालघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र ¨सह ने बताया कि किशोरी गंगा में कूदी नहीं थी, गिर गई थी। उसे चौकी पर बैठाकर घर पर सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया जायेगा।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]