प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी सुमित की हत्या

0
148

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका गया था| पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया| युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी थी| घटना के मामले में तीन महिलाओं सहित पांच हत्यारोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
बीते 19 सितंबर की शाम सुमित अपने घर से मोबाइल में गाने लोड कराने की बात कहकर निकला था। लेकिन समय रहते वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। बीते 23 सितंबर को उसकी लाश जौरा कटिया रोड पर मिली थी| पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मां राधा देवी ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। सुमित के मोबाइल के माध्यम से ही पुलिस खुलासे तक पहुंची। पुलिस नें हत्या के आरोप में ईद मोहम्मद पुत्र गुल्लू खां, निशा पुत्री ईद मोहम्मद, रुबीना पत्नी दिलशाद, अनीशा पत्नी ईद मोहम्मद, इरसाद पुत्र ईद मोहम्मद निवासी जटवारा कायमगंज को गिरफ्तार किया| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]