प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की परिजनों ने की धुनाई

0
88

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के घुमना तांगा वाली गली निवासी एक युवक को किशोरी से प्यार करना उस समय महंगा पड़ गया जब प्रेमिका के परिजनों ने उसकी लात घूसों से जमकर धुनाई कर दी। वहीं साथ आया उसका दोस्त भी पिटायी होते देख पल्सर बाइक से रफूचक्कर हो लिया। इतना ही नहीं युवक को मारते-मारते परिजनों ने कपड़े तक फाड़ दिये। फटेहाल प्रेमी अपनी हालत व प्रेमिका को कोसता हुआ अपने घर को चला गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी एक युवती की मिस काल शहर क्षेत्र के मोहल्ला घुमना के तांगा वाली गली निवासी रोहित गुप्ता के मोबाइल पर चली गयी। फिर क्या था दोनो युवक युवती में प्रेमभरी बातचीत होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ती चली गयी कि युवक प्रेमिका के प्यार में पागल हो गया और उससे मिलने की बात कहने लगा। इससे प्रेमिका ने उससे आवास विकास आकर मिल लेने की बात कही। रविवार को रोहित गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ पल्सर बाइक से नीलकंड के सामने वाली गली में आया और प्रेमिका से मिलने के लिए खड़ा ही था कि प्रेमिका तो नहीं निकली उसके परिजन निकल पड़े। फिर क्या था युवक की लात घूसों से बुरी तरीके से पिटायी कर दी। युवक सिर्फ इतना ही कहता रहा कि लड़की ने ही उसे फोन करके बुलाया था तब वह आया। परिजनों ने काफी पीटने के बाद उसे छोड़ दिया। प्रेमी अपनी प्रेमिका व अपनी किस्मत को कोसता हुआ अपने घर की तरफ चला गया।

[adrotate banner="2"]