प्रेमिका द्वारा जलाये गये अधिवक्ता के पुत्र की मौत

0
108

फर्रुखाबाद:बीते तकरीबन एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका के द्वारा जलाये गये अधिवक्ता के पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी| परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
विदित है कि बीते 23 जून को थाना कमालगंज के ग्राम खुदागंज निवासी रमन पुत्र प्रमोद कुमार एडवोकेट मोहल्ले की ही प्रेमिका सुमन ने थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम लायकपुर निवासी अपने फूफा उदयपाल के घर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया था| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है| उसे तत्काल उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया था| लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया सैफई रिफर कर दिया गया था| जंहा उसका उपचार चल रहा था|
लेकिन रमन को कोई खास फायदा नही हुआ तो परिजन उसे लेकर फतेहगढ़ के एक अस्पताल में ला रहे थे| तभी लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया| जिसके बाद मृतक की पत्नी सुधा व महेश्वरी अन्य परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]