प्रेमिका की शादी तय होनें से लगा ली फांसी

0
104

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) प्रेमिका का विवाह दूसरी जगह तय होनें के चलते मानसिक तनाव में आकर युवक नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें मौके पर आकर छानबीन कर ली|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर निवासी उन्न्द पाल नें बताया कि 22 वर्षीय उनका पुत्र लखपथ शाम 5 बजे घर से शौच करनें के लिये निकला था| उसने गाँव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे खड़े जामुन के पेड़ में प्लास्टिक की बिनी हुई रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना पर हल्का इंचार्ज जितेन्द्र पटेल फोर्स के साथ पंहुचे| मृतक का अपने गाँव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लिहाजा प्रेमिका का विवाह कहीं दूसरीजगह तय होनें पर उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| माँ पुष्पा ने हत्या का आरोप लगाया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]