फर्रुखाबाद: विधानसभा चुनाव कायमगंज क्षेत्र के प्रेक्षक सुभाष डी लाखे ने कायमगंज क्षेत्र के कई मतदानकेन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को उन्होंने दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
[adrotate banner="3"]
प्रेक्षक ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय कुद्दीपुर में बनाये गये मतदानकेन्द्र, अटसेनी मतदान केन्द्र, बलीपुर मतदान केन्द्र के साथ-साथ अन्य कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने और चुनाव में सक्रियता बरतने के निर्देश अधीनस्थों को दिये हैं। उनका कहना है कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। उन्हें किसी के धन बल और बाहुबल के चक्कर में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।
[adrotate banner="2"]


