प्रियंका राहुल के रोड शो की तैयारी में कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ ही प्रियंका के रोड शो की तैयारी में कांग्रेस लगी है|शो का दिन भी लगभग तय हो गया है| यह कार्यालय शुभारम्भ के समय जानकारी दी गयी|
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने नगर में कार्यालय का शुभारम्भ किया| जिसके बाद उन्होंने कहा कि देश की नफरतवादी ताकतों के खिलाफ कांग्रेस यह चुनाव लड़ रही है| जनता तय करेगी कि उसे ईमानदार सरकार चाहिए या चोर| उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनता से केबल झूठ बोला है| इसका जबाब जनता देगी| वही मिष्ठान के डिब्बे भी वितरित किये गये|
वही आगामी 24 अप्रैल को चुनाव के नजदीक आते ही या यूँ कहिये की मतदान से 6 दिन पूर्व राहुल व प्रियंका के रोड शो लगभग तय हो गया है| सूत्रों के हबाले से खबर है कि रोड-शो कायमगंज से फतेहगढ़ तक जायेगा| इस दौरान जिलाध्यक्ष नफीस अहमद,इकलाख खान,कौशलेन्द्र सिंह यादव ,शुभम तिवारी,पुन्नी शुक्ला व डॉ0 पीएन सक्सेना आदि|