प्रापर्टी डीलर के पुत्र से बाइक व रुपये लूटे

0
96

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकत्तरबाग निवासी प्रापर्टी डीलर के पुत्र से मारपीट कर अज्ञात युवकों ने रुपये लूट लिये। लुटेरे उसकी बाइक भी ले गये। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। लेकिन पुलिस अभी लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।shivam

[adrotate banner="3"]

सिकत्तर बाग निवासी शिवम कुमार गौर पुत्र मनोज कुमार गौर अपनी बहन गौरी के लिए अंगूठी इत्यादि लेने के लिए सिद्ध विनायक ज्वैलर्स के यहां जा रहा था। उसके पास 9700 रुपये थे। बूरा वाली गली में उसे चार अज्ञात युवक मिल गये। जिन्होनंे उसे रोक कर मारपीट करने लगे और उससे 9700 रुपये लूट लिये। युवकों ने बाइक भी छीन ली। जिसके बाद शिवम शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

घुमना चौकी इंचार्ज केसी द्विवेदी ने बताया किshivam1 जांच पड़ताल में मामला लेनदेन का लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आवास विकास निवासी एक युवक का नाम भी बताया है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन वह घर से फरार बताया गया है।

[adrotate banner="2"]