प्राइवेट पार्ट काट कर कूरियर करने वाली युवती ने कहा- 13 साल से रेप कर रहा था डॉक्‍टर

0
109

Murdererकानपुर. कानपुर। कानपुर देहात के राही पर्यटन गृह में कुछ दिन पहले हुई डॉक्‍टर की हत्‍या और प्राइवेट पार्ट काट कर उनकी पत्‍नी को कूरियर करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसने हत्‍या की बात कुबूल कर ली है। लड़की के मुताबिक डाक्टर उसे करीब तेरह सालों से (जब वह हाई स्कूल की छात्रा थी) शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

[adrotate banner="3"]

एमए, बीएड और टीईटी पास नीलू (बदला हुआ नाम) ने इसी से आजिज आकर डॉक्‍टर को मौत के घाट उतार दिया। फिर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट कर पत्‍नी को कूरियर कर दिया। हत्या के बाद दीवार पर उसी ने लिखा था कि मनुष्य जब भी प्रकृति से छेड़छाड़ करता है तो प्रकृति स्वयं को संतुलित कर लेती है। उसका आरोप है कि डॉक्टर की पत्नी को भी पति की हरकतों के बारे में जानकारी थी। बताया जाता है कि डॉक्टर के सबंध कई और महिलाओं के साथ भी थे। इनमें उनके परिवार की कई महिलाएं भी शामिल हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सतीश चन्द्रा एक बार नीलू के बीमार पिता को देखने उसके घर आए थे। उसके बाद से ही वह उसका यौन शोषण कर रहे थे। उसके मुताबिक डॉक्‍टर ने उसकी बहन को भी नहीं बख्‍शा था। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि डॉक्‍टर उसे बेहोश करके उसके साथ सेक्‍स किया करता था। इसलिए उसने भी कत्‍ल से पहले डॉक्‍टर को बेहोश कर दिया था। फिर हाथ-पैर बांध कर सर्जिकल नाइफ से उसकी गर्दन काटी। इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटा और उसे पैक कर डॉक्‍टर की पत्‍नी को कूरियर कर दिया। डॉक्‍टर को बेहोश करने के लिए वोदका में नशीली गोली मिलाई गई थी।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह भगत सिंह और चन्द्रशेखर को अपना आदर्श मानती है और उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। उसके अनुसार अभी एक डॉक्टर और है जिसकी हत्या उसे करनी थी क्योंकि उसने 7 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

[adrotate banner="2"]