चर्च के पीछे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

0
104

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी प्राइवेट टीचर की आज सुबह फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये।

[adrotate banner="3"]

प्राइवेट टीचर वीरेन्द्र पुत्र रामशंकर सुबह वीरेन्द्र अपनी पत्नी से फर्रुखाबाद निवासी उमेश नाम के व्यक्ति से मिलने की बात कहकर अपने कपड़े धोने के लिए देकर घर से निकला था। 10 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से सीएनआई चर्च के पास वीरेन्द्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
ट्रेन के ड्राइवर ने शव को उठाकर नेकपुर गुमटी पर रखवा दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर गुमटी पर काफी भीड़ लग गयी।
मृतक के पुत्र रिंकू तिवारी ने बताया कि वह लोहिया अस्पताल में तैनात डाक्टर एच पी श्रीवास्तव के क्लीनिक पर काम करता है। उसका एक भाई अमित जोकि बाहर सर्विस कर रहा है।

[adrotate banner="2"]