प्राइवेट अस्पताल की लैब टेक्नीशियन सहकर्मी के साथ फरार

0
119

FARRUKHABAD : पाश्चात्य सभ्यता व आधुनिकता की दौड़ में यदि  गैर शादीशुदा युवक युवती भारतीय सभ्यता को ताक पर रखकर घर से भागने की योजना बना लें यह घटनाये तो आम हैं लेकिन एक शादी शुदा एक बच्चे की मां ही पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो जाये तो समाज थूकने को मजबूर 1july2010couple runingहोगा। शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली युवती के पति ने अपनी पत्नी के सहकर्मी के साथ भाग जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

[adrotate banner="3"]

पीड़ित पति आवास विकास के लोहिया कैम्पस निवासी अनिल कुमार पुत्र सालिगराम द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायतीपत्र के अनुसार उसकी पत्नी सुषमा प्राइवेट अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पिछले सात वर्ष से कार्यरत थी। इसी अस्पताल में विवेक शुक्ला निवासी दुर्गा कालोनी नाम का एक युवक भी नौकरी करता था।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान विवेक शुक्ला का घर पर आना जाना हो गया। पत्नी व विवेक की घनिष्ठता को बढ़ता देख उसने विवेक के घर पर आने पर पाबंदी लगा दी तो विवेक ने उसे फोन पर धमकी इत्यादि भी दी। लेकिन विवेक व पत्नी सुषमा की लगातार फोन पर बात होती रही।

बीते 31 अगस्त को पत्नी सुषमा अपने 11 वर्षीय पुत्र अमन को छोड़कर माल जेबर इकट्ठा कर विवेक के साथ निकल गयी। विवेक ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। विवेक के घर पता किया तो उसके परिजन भी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से दोषी लोगों पर कार्यवाही करते हुए पत्नी की बरामदगी कराने की मांग की है।

[adrotate banner="2"]