शमशाबाद (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम कटिया के जर्जर प्राइमरी विद्यालय के भवन को ललौर निवासी मजदूर गिरा रहे थे। अचानक भवन
की छत भरभरा कर गिर गयी जिससे चार मजदूर घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कटियार में स्थित प्राइमरी विद्यालय का भवन कई दिनों से जर्जर था। जिसे बीते दिनो से तुड़वाया जा रहा था। ग्राम ललौर निवासी जगदीश, जगमोहन, पप्पू, विशुनदयाल मजदूर भवन को गिरा रहे थे। भवन की एक तरफ की दीवार ही गिरा पाये थे कि अचानक इसकी छत भरभराकर जमीन पर आ गिरी। जिससे चारो मजदूर मलवे में दबकर घायल हो गये।
[adrotate banner="3"]
घायल मजदूर जगदीश, जगमोहन, पप्पू व विशुनदयाल निवासी ललौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[adrotate banner="2"]


